रीवा में नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश, बेहोशी से होश में आई तो खोला राज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, और फिर उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए पहले जवा और फिर रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को आरोपी का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को पुलिस को नाबालिग के संबंध में सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली, उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने, उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की, जिसके चलते वह बेहोश हो गई थी।पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

बाइट: ऋषभ सिंह, डभौरा थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here