दतिया उपचुनाव में जीत के दावों की जंग नरोत्तम बोले- BJP 20 हजार से जीतेगी पटवारी का दावा कांग्रेस की 25 हजार से जीत

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी अभियान अब पूरी तरह तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी 20 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी अपनी पार्टी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस दतिया उपचुनाव में 25 हजार वोटों से जीत हासिल करेगी। दोनों ही नेताओं के इन बड़े-बड़े दावों ने दतिया के चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। अब चुनावी मैदान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। दोनों दलों के नेता लगातार जनसभाएं कार्यकर्ता बैठकें और जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनता किसके दावे पर मुहर लगाएगी।क्या डॉ. नरोत्तम मिश्रा का 20 हजार वोटों से भाजपा की जीत का दावा सही साबित होगा या फिर जीतू पटवारी की 25 हजार वोटों से कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी सच होगी? इसका फैसला अब दतिया की जनता करेगी और नतीजे 3 अगस्त को साने आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here