दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चिकन खिलाने का वीडियो वायरल, चंदला में बवाल; कार्रवाई की मांग

छतरपुर। जिले के चंदला क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि भवानीपुर निवासी दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति तुलसीदास द्विवेदी को चिकन खिलाकर उसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोप स्थानीय यूट्यूबर भगवानदास अहिरवार पर लगाए गए हैं।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने चंदला थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की और वायरल वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग भी उठाई।वहीं, आरोपी भगवानदास अहिरवार का कहना है कि तुलसीदास दो दिन से भूखे थे। उन्होंने सब्जी और चिकन बनाया था और तुलसीदास ने अपनी इच्छा से चिकन खाने की बात कही थी। आरोपी ने कहा कि उनकी मंशा किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि व्यक्ति की बेबसी का फायदा उठाकर वीडियो बनाया गया, जिसे लेकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।मामले में छतरपुर एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। यदि मामले में लिखित शिकायत या आवेदन प्राप्त होता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here