बागेश्वर धाम में चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने लिया जायजा

छत्तरपुर: बागेश्वर धाम में आयोजित 9 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए छतरपुर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया महोत्सव में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए एसपी ने पैदल भ्रमण कर श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, परिक्रमा पथ, कथा पंडाल, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम तथा पूरे धाम परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पाटिले, एसडीओपी खजुराहो, थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, आरआई पुलिस लाइन, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, निरीक्षक संदीप दीक्षित, उपनिरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी सहित बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बाइट – एसपी रजत सकलेचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here