IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में PM मोदी का हल्का-फुल्का अंदाज, बोले—“मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं…”

नई दिल्ली। IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा…” पीएम की यह बात सुनते ही सभागार तालियों और ठहाकों से गूंज उठा।पीएम मोदी ने कहा कि दीक्षांत समारोह में बैठे हर छात्र के मन में भविष्य को लेकर कई सपने चल रहे होंगे। कोई पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा तो कोई स्टार्टअप या नए शहर में नई शुरुआत की योजना बना रहा होगा।उन्होंने छात्रों से कहा कि आने वाले 30-35 वर्षों में उनके फैसले और योगदान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित AI आधारित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का रिमोट से उद्घाटन भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here