गुना में जलभराव पर विधायक पन्नालाल शाक्य का तंज, बोले- सरकार के भरोसे बैठे तो हो सकती है जन-धन की हानि

गुना जिले में हुई 11 अगस्त को मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए थे वही महज तीन घंटे में तीन इंच से अधिक बारिश होने के कारण सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया। कई कॉलोनियों और घरों में पानी घुस गया, वहीं जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुलकर सामने आ गई। इन हालातों को लेकर अब गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रशासन और नगर पालिका व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।वही गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने बारिश के बाद बने हालात पर सरकार और प्रशासन को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर हम सरकार के भरोसे बैठे रहे तो जन और धन दोनों की हानि होगी,वही विधायक शाक्य द्वारा सरकार की बड़ी चूक बताते हुए कहा कि जो बात उन्होंने दो महीने पहले कही थी, उस पर समय रहते काम किया जाना चाहिए था और उन्होंने पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष और कलेक्टर को पत्र लिखकर शहर में जलभराव की समस्या की जानकारी दी थी, उन्होंने आने वाली बारिश को देखते हुए जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने और जरूरी काम जल्द पूरा करने की बात कही थी। लेकिन उनके मुताबिक समय रहते पर्याप्त कार्यवाही नहीं हुई और अब भारी बारिश के दौरान कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ गई। जिले में इस सीजन की सबसे तेज बारिश दर्ज की गई।,करीब तीन घंटे में तीन इंच से अधिक पानी गिरने के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। गोविंद गार्डन और पटेल नगर सहित कई इलाकों में हालात बेहद खराब हो गए। सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा,गोविंद गार्डन क्षेत्र में एक महिला के घर में फंसने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया। वहीं कई अन्य स्थानों पर भी लोगों के घरों और दुकानों तक पानी पहुंच गया। बारिश के कारण लोगों को अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और कुछ परिवारों को घर की दूसरी मंजिल पर सामान रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।वही गुना जिले की नानाखेड़ी मंडी इलाके में भी बारिश का असर देखने को मिला। यहां सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाने से आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। दुकानों के सामने अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी में भी परेशानी होने की बात सामने आई। पानी निकलने का रास्ता नहीं मिलने से सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, वही बारिश के बाद सामने आई तस्वीरों और वीडियो में शहर की कई सड़कों पर पानी का तेज बहाव दिखाई दिया। वाहन चालकों और राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है।वही गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि सिर्फ सरकार या प्रशासन के भरोसे बैठने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने समाज को भी जागरूक होने की अपील की। विधायक के मुताबिक शहर में कई ऐसे बिंदु हैं, जहां जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। इन स्थानों को चिन्हित कर समय रहते काम किया जाना जरूरी है, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रशासन को पहले से तैयारी करनी चाहिए। यदि बारिश के पहले नालों की सफाई, पानी की निकासी के रास्तों को दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने जैसे जरूरी कदम उठाए जाएं तो भारी बारिश के दौरान हालात को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।विधायक ने दावा किया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष और कलेक्टर को पत्र लिखकर बारिश से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करने को कहा था। उनका कहना है कि प्रशासन को आने वाली बारिश को देखते हुए तेजी से काम करना चाहिए थालेकिन 11 अगस्त को हुई बारिश से हालात ने इस दावे को फिर चर्चा में ला दिया है कि यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाते, तो क्या जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर होती।विधायक ने अपने बयान में यह भी कहा कि समाज को उन मुद्दों पर जागना पड़ेगा, जिनका सीधा संबंध आम लोगों की सुरक्षा और शहर की व्यवस्था से है। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन के भरोसे रहने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों को जमीनी स्तर पर काम करना होगा।विधायक का तंज- “गुना, गुलाब और गुनिया, याद करेगी दुनिया”गुना में जलभराव की स्थिति को लेकर विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रशासन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शहर में बारिश के बाद जिस तरह के हालात बने हैं, उससे साफ है कि व्यवस्थाओं पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।विधायक ने अपने अंदाज में कहा— “गुना, गुलाब और गुनिया, याद करेगी दुनिया।” उन्होंने कहा कि यह नारा आज याद आ रहा है और शहर की समस्याओं को लेकर समाज को भी जागना पड़ेगा।विधायक का यह बयान अब चर्चा में है और बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।बाइट – पन्नालाल शाक्य विधायक गुना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here