बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह EOU के शिकंजे में आ गए हैं। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) से जुड़े अजय कुमार सिंह के पटना स्थित आवास और कार्यालय सहित बेगूसराय के पैतृक घर पर एक साथ छापेमारी की गई।पटना के विशेष निगरानी न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद EOU की टीमों ने ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारी के पास ज्ञात आय स्रोतों से अधिक करीब 3 करोड़ 43 लाख 18 हजार रुपये की कथित बेनामी संपत्ति के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।छापेमारी में एक दिलचस्प मामला भी सामने आया। 500 रुपये के नोटों की गड्डियों के बीच 5 रुपये के नोट भी मिले, जिसने कार्रवाई के दौरान सभी का ध्यान खींचा। EOU अब बरामद दस्तावेजों, संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कर रही है।


