छतरपुर में जुआरियों का निकाला गया जुलूस, हिस्ट्रीशीटर जफ्फू समेत 13 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर जफर उर्फ जफ्फू सहित 13 आरोपियों का शहर में पैदल जुलूस निकाला। बीती रात टीआई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बकायन खिड़की के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौके से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे।पुलिस के अनुसार, जफ्फू जुआ फड़ का मुख्य संचालक बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ संगठित अपराध की धाराएं भी लगाई हैं।पुलिस द्वारा आरोपियों को शहर के मुख्य मार्गों से पैदल ले जाया गया। कार्रवाई देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में थाना प्रभारी सतीश सिंह ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

बाइट, सतीश सिंह थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here