टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीतल शिल्पकार लक्ष्मीनारायण सोनी से की आत्मीय भेंट

टीकमगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ प्रवास के दौरान जिले के प्रसिद्ध पीतल शिल्पकार श्री लक्ष्मीनारायण सोनी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी पारंपरिक पीतल शिल्पकला का अवलोकन किया और उनकी कला की सराहना की।शिल्पकार लक्ष्मीनारायण सोनी द्वारा देवी-देवताओं की मूर्तियों सहित विभिन्न कलात्मक उत्पाद तैयार किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अद्भुत दक्षता मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक लोककला का जीवंत उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ की पीतल शिल्पकला प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ स्थानीय शिल्पकारों को प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से चली आ रही इस तरह की कलाओं को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय शिल्पकारों की कला को प्रदेश और देश स्तर पर पहचान मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here