टीकमगढ़ में ‘उद्यम संवाद’: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्यमियों और निवेशकों से किया संवाद

टीकमगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में आयोजित ‘उद्यम संवाद’ कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की। उन्होंने उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेकर होम स्टे, होटल और इंडस्ट्रियल पार्क सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रेरित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों से क्षेत्र की संभावनाओं के अनुरूप नए निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में आगे आने का आह्वान किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग ₹10.99 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र के त्वरित विकास के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में पूरी करने और औद्योगिक क्षेत्र के विकास को गति देने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here