जन्माष्टमी पर CM मोहन यादव ने भोपाल इस्कॉन मंदिर में किए श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन

भोपाल। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण करने वाले भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को ‘श्रीकृष्ण पाथेय’ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।सीएम ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि भोपाल में नए इस्कॉन मंदिर का निर्माण नागर शैली के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने मंदिर निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट की जानकारी भी प्राप्त की और आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here