बेहतर परिवहन से बाजार का विस्तार और नए अवसरों का सृजन होगा: CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में मेट्रो का संचालन हो रहा है और दोनों शहर तेजी से विकास कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है कि परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं है। बेहतर परिवहन व्यवस्था से बाजार का विस्तार होगा और रोजगार व नए अवसरों का सृजन होगा, जिससे विकास और समृद्धि को गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में नई लोक परिवहन व्यवस्था के माध्यम से आमजन को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के साथ परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश में निर्मित ईवी वाहन और इंजन आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here