ग्वालियर में स्कूल बस ड्राइवर पर फायरिंग, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में टेकनपुर के पास स्कूल बस ड्राइबर को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार किराए से ली थी. पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है.पिछोर थाना अंतर्गत टेकनपुर में ग्राम बड़ी अकवई के पास शनिवार सुबह कार सवार तीन बदमाशों ने स्कूल बस के ड्राइबर पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए थे. इस घटना में छर्रे लगने ने बस ड्राइबर खेम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के जया रोग्य अस्पताल रैफर किया गया था, जहाँ घायल का उपचार जारी है. घटना के दौरान बस में लगभग 50 स्कूली बच्चे सवार थे. ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील था और पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के तौर पर लिया था. आरोपी अज्ञात बताये जा रहे थे और शुरू में उनकी संख्या दो बताई गई थी. पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर जिले भर के लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा पुलिस अधिकारी कर्मचारी फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयासो में जुटे थे. पुलिस की तेजतर्रार कोशिशों का नतीजा भी देखने को मिला है. पुलिस महज 12 घंटे से भी कम समय में अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें दाखिले हवालात कर दिया है. पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक यादव, अर्जुन उर्फ़ भीमा और शिवम् यादव हैं. पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया है कि उक्त वारदात बदला लेने की नीयत से सुनियोजित तरीके से की गई थी. बताया गया है कि खेम सिंह पिछले चार साल से बस चला रहा है. वर्ष 2022 में खेम सिंह के दोस्त श्रीकृष्ण यादव की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. पकड़े गए तीन आरोपियों में शामिल अर्जुन उर्फ़ भीमा श्रीकृष्ण का भाई है और उसका परिवार खेम सिंह को श्रीकृष्ण की मौत का जिम्मेदार मानता है. यही वज़ह है कि भीमा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ह्त्या कि नीयत से वारदात को अंजाम दिया था. आरोपियों को पता था कि खेम सिंह किस वक़्त बस लेकर निकलता है. उसके बाद उसे बहाने से बस से उतारा गया, और हत्या की नीयत से खेम सिंह पर पिस्टल से चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी गई थी. पिस्टल मृतक श्रीकृष्ण की बताई जा रही है, जो उसकी मौत के बाद भाई अर्जुन उर्फ़ भीमा के नाम हो गई थी. हालांकी घटना में खेम सिंह बच गया. आरोपियों ने वारदात के लिए किराये से कार ली थी. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने की कोशिश कर रही है.

बाइट – धर्मवीर सिंह यादव एसपी ग्वालियर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here