सरकारी छुट्टी के दिन स्कूल लगाने पर विवाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताई आपत्ति

जबलपुर में सरकारी अवकाश के दिन स्कूल लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईडब्ल्यूएस, फारान हायर सेकेंडरी स्कूल और हुसैनिया स्कूल में सरकारी छुट्टी के बावजूद कक्षाएं संचालित किए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने आपत्ति दर्ज कराई है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का आरोप है कि इन स्कूलों में किसी परीक्षा का आयोजन नहीं था, इसके बावजूद अवकाश के दिन बच्चों को स्कूल बुलाया गया। मोर्चा ने स्कूल प्रबंधन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मामले में सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई थीं। प्रबंधन ने इसे नियमित कक्षा नहीं बल्कि एक्स्ट्रा क्लास बताया है।बताया जा रहा है कि तीनों स्कूल मध्य प्रदेश सरकार से ग्रांटेड हैं और इनमें कक्षा 5वीं से 11वीं तक के 500 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। अब सरकारी अवकाश के दिन स्कूल संचालित किए जाने को लेकर उठे सवालों पर विवाद बढ़ गया है।

बाइट:मुजम्मिल अली — जिला महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here