इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने बड़ा कदम उठाया है। इस बार मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 20 करोड़ रुपए का पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस कराया गया है।मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि पहले श्रद्धालुओं के लिए करीब 2 करोड़ रुपए का बीमा कराया जाता था, लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीमा कवरेज बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालु इस पॉलिसी के दायरे में रहेंगे। किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना की स्थिति में पॉलिसी की नियम-शर्तों के अनुसार बीमा लाभ दिया जाएगा।इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि बीमा सुरक्षा के लिहाज से एक अतिरिक्त व्यवस्था है, लेकिन कामना है कि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और इस पॉलिसी की आवश्यकता किसी भी श्रद्धालु के लिए न पड़े।


