छतरपुर। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी के राष्ट्र के प्रति योगदान की सराहना की।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राम से राष्ट्र और राष्ट्र से विश्व’ तक की यात्रा को सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने भारत को ‘विश्वमित्र’ बनाने और देश को ‘शून्य से शिखर’ तक ले जाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान जी और सन्यासी बाबा के चरणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरोग्यता, प्रसन्नता और दीर्घायु की प्रार्थना की। साथ ही राष्ट्रभक्ति की भावना निरंतर बनी रहने की कामना करते हुए पीएम मोदी को जन्मोत्सव पर कोटि-कोटि साधुवाद और शुभकामनाएं दीं।
- Bageshwar dham
- Breaking News
- states
- Bundelkhand
- Delhi
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
- Nation
- Politics
- Social Viral
- views and opinions


