मुरैना में भीषण सड़क हादसा: कचरा वाहन से टकराई बाइक, पीछे से आए ट्रक ने चारों को कुचला; पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत

मुरैना। मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसा नूराबाद थाना क्षेत्र में हुआ।जानकारी के अनुसार, परिवार ग्वालियर से अपने गांव लोहागढ़ की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर उनकी मोटरसाइकिल एक कचरा वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे चारों लोगों को कुचल दिया।हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में महिला, पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here