बीना-खिमलासा रोड पर शनिवार को कोर्ट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में धनोरा गांव निवासी भविष्य अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक आनंद जड़िया मौके से फरार हो गया।हादसे के दौरान वहां से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रभु सिंह ठाकुर का काफिला गुजर रहा था। उन्होंने घायल युवक को सड़क पर लहूलुहान हालत में देखा तो तत्काल अपनी कार से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


