इंदौर। बिल्डर ने स्वयंम के ऑफिस में आत्महत्या की खबर शहर के बिल्डर कारोबारियों में आग की तरह फैल गई। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और प्रारंभिक तौर पर जांच प्रदान करने के बाद शव को एमवाय हॉस्पिटल की मर्चुरी में रखाया गया है।
पलासिया पुलिस के मुताबिक संदीप पिता मनोहरलाल नागर उम्र 55 वर्षीय निवासी गुलमोहर नामक बिल्डर ने पलासिया स्थित ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है प्रारंभिक रूप से बताया जा रहा है कि शाम 5:00 बजे परिजनों को इसकी जानकारी लगी थी और इसके बाद में ही उन्हें उनके ऑफिस से अस्पताल ले जाया गया है और उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी लगी थी पुलिस में मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी बताया जा शहर के बायपास सहित कई बिल्डरों और अन्य कारोबारियों के साथ कालोनियों में इनवेस्मेंट किया गया था। और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य भी खराब चल रहा था अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी तत्व सबूत आएंगे उसे अनुसार कार्रवाई करने की बात कही जा रही है जानकारी लगते ही कई छोटे-बड़े बिल्डर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे।


