रीवा पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष, UGC को लेकर बोले- हर समाज को साथ लेकर चलेगी सरकार

रीवा दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने, मीडिया से बातचीत करते हुए संगठन के कार्यों और आगामी चुनावों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने UGC को लेकर कहा कि किसी भी समाज को लेकर भारतीय जनता पार्टी, का नेतृत्व संवेदनशील है, कहीं पर भी कोई समाज को किसी तरह की दिक्कत न आए ये सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है। हम सब को साथ लेकर चलते है, अगर किसी की भी कोई दिक्कत है तो उसपे विचार भी करेंगे।

दो दिवसीय प्रवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार की रात रीवा पहुंचे, जहां रोड सो निकला, इस दौरान उनका जगह जगह स्वागत किया गया। सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं अध्यक्ष बनने के बाद रीवा पहले भी दो बार आया, लेकिन वह संगठन की बैठकों और प्रवास को लेकर नहीं था। आज मैं संगठन के हिसाब से बैठकों को लेने, और हमारे जो कार्यक्रम चल रहे हैं, उनकी समीक्षा के लिए पहली बार रीवा आया हूँ, यहाँ लोगों ने आत्मीयता से स्वागत किया। लोगों में हमारी विचारधारा और पार्टी के प्रति अपार स्नेह है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार जो काम कर रही है, वह नीचे तक पहुँचे, इसके लिए हमने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष, विधायक और पार्टी के सभी पदाधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने UGC को लेकर कहा कि किसी भी समाज को लेकर भारतीय जनता पार्टी, का नेतृत्व संवेदनशील है, कहीं पर भी कोई समाज को किसी तरह की दिक्कत न आए ये सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है। हम सब को साथ लेकर चलते है, अगर किसी की भी कोई दिक्कत है तो उसपे विचार भी करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि संगठन और सरकार मिलकर जनता की समस्याओं और मांगों को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

बाइट: हेमंत खंडेलवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here