छतरपुर के मातगुवां थाना क्षेत्र के अनगौर-खैरौ के पास सागर-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया… जहां ट्रक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी छतरपुर के नयापुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।,घटना खैरौ के पास सागर-कानपुर हाईवे की है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग छतरपुर के नयापुरवा से सागर की तरफ जा रहे थे, तभी सामने आए ट्रक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।,हादसे के बाद डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।,डयूटी मे तैनात डाँक्टर ने बताया कि घटना के पेशेंट हमारे पास आए तो दो मरीज मृत थे उस समय और तीन गंभीर थे। उनको फ्रैक्चर थे तो उनका प्राथमिक इलाज करके उनको भर्ती करवा दिया गया और निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ,डॉक्टर के मुताबिक दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीन घायलों को फ्रैक्चर आए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है और निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


