छतरपुर जिले के सरबई थाना क्षेत्र अंतर्गत विचार घाट स्थित केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 7 अक्टूबर 2026 को हुआ था, जिसके बाद सरबई पुलिस और SDERF की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार तेजस गुप्ता (18 वर्ष) और अंश अवस्थी (17 वर्ष) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ केन नदी के विचार घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद सुबह SDERF की टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है।बाइट, रजत सकलेचा एसपी


