जबलपुर। बहुचर्चित टिवशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज और मृतका की सास गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गिरीबाला सिंह की ओर से जमानत याचिका में संशोधन के लिए आवेदन पेश किया गया, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया।हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसमें जमानत याचिका से दहेज हत्या से संबंधित उल्लेख हटाने की मांग की गई।वहीं, सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया कि दहेज हत्या के मामले में भी जांच जारी है। मामले में अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी। यह जानकारी अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने दी।
बाइट: सुरेंद्र सिंह, अधिवक्ता


