हरपालपुर में पान मसाला गोदाम पर प्रशासन की कार्रवाई, 250 बंडल पैकिंग मटेरियल जब्त

कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर बुधवार को नौगांव एसडीएम द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने हरपालपुर में अवैध रूप से संचालित पान मसाला गोदाम पर कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक-2 स्थित गोदाम में खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच करते हुए विभिन्न प्रकार के पान मसालों के नमूने लिए और बड़ी मात्रा में सामग्री एवं पैकिंग मटेरियल जब्त किया गया है। संयुक्त जांच दल ने गोदाम संचालक अवधेश यादव के परिसर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की। इस दौरान लहर पान मसाला के 100 पैकेट, सरकश पान मसाला के 50 पैकेट, पहेली पान मसाला के 25 पैकेट तथा खुले पान मसाले की 55 बोरियां मौके पर मिलीं। जांच के लिए चारों के नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।*पैकिंग मैटिरियल के 250 बंडल जब्त कर अभिरक्षा में रखे गए* कार्रवाई के दौरान गोदाम में रखी शेष सामग्री के साथ पैकिंग मटेरियल के 250 बंडल भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री को विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही परिसर को अगले आदेश तक शट डाउन कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार विजय चौधरी, खाद्य सुरक्षा विभाग से वंदना जैन एवं पटवारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here