देवास जिले के खातेगांव TI हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। पुलिस आरोपी को आलीराजपुर से पकड़कर खातेगांव ला रही थी। इसी दौरान बरोठा थाना क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


