सतना में जेल से छूटते ही हत्या के आरोपी ने निकाला था रौबदार जुलूस, पुलिस ने पैदल मार्च कर निकाली हेकड़ी, कान पकड़कर मांगी माफी

सतना। जेल से छूटते ही हत्या के आरोपी ने निकला था रसूख का काफिला, पुलिस ने निकाला भोकाल का भूत, कान पकड़कर बोले- ‘अब कभी नहीं निकालेंगे जुलूस’, नाबालिग की हत्या के मामले में करीब 14 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आए एक आरोपी का रसूख दिखाना भारी पड़ गया, जेल से छूटने के बाद आरोपी ने गाड़ियों के काफिले और बाइक रैली के साथ जमकर शक्ति प्रदर्शन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, मामले में एक्शन लेते हुए कोलगावां थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।वीओ :- 23 वर्षीय आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल जो 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में लगभग 14 महीने से जेल में बंद था, मंगलवार को मिली जमानत पर जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया था, आरोपी बेटू एक बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए जुलूस निकला और समर्थकों ने शहर में बाइक रैली व वाहनों का काफिला निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था, यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई कोलगावां थाना पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी बेटू सिंगरौल के साथ-साथ अंकित रजक, श्रीकांत शुक्ला और शिवम यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने चारों आरोपियों को सिद्धार्थ नगर कॉलोनी से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक पैदल घसीटते हुए थाने तक लाई, जिन आरोपियों ने रात को शहर कि सड़कों में रसूखदार जश्न मनाया वहीं गुरुवार दोपहर कोलगंवा थाना पोलिस ने उनकी हेकड़ी निकाल दी, पैदल मार्च के दौरान आरोपियों के तेवर पूरी तरह ढीले नजर आए, वे रास्ते भर कान पकड़े हुए चलते दिखाई दिए और पुलिस के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए, आरोपियों ने कबूल किया और कहा— “आज के बाद लोगों को डराने-धमकाने के लिए कोई जुलूस नहीं निकालेंगे, अब ऐसा कभी नहीं करेंगे, “इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य अपराधियों में भी पुलिस का खौफ साफ देखने को मिल रहा है ।

बाइट :- मनीष त्रिपाठी – सीएसपी. – सतना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here