छत्तरपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार देर शाम ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर विधायकगण अरविंद पटेरिया, ललिता यादव, राजेश शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर मृणाल मीना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की।


