दतिया। ग्राम रिपौली में पराली जलाने से रोकने पर पटवारी से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में सेवढ़ा पुलिस ने 16 नवंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल छह आरोपी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव बिरथरे और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।क्या है मामलापुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर 2026 को फरियादी अभयदिलीप यादव (29) पुत्र सुनील यादव ने थाना सेवढ़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे मूल रूप से सिकन्दपुर भाण्डेर के निवासी हैं और वर्तमान में मौजा बिसौर के पटवारी हैं।फरियादी ने बताया कि ग्राम रिपौली में पराली जलाने से रोकने पर आरोपियों ने हल्का पटवारी के शासकीय कार्य में बाधा डाली, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
छह आरोपियों पर केसरिपोर्ट पर रिपौली निवासी इन छह आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज किया गया:गजेन्द्र चौहानदीपेन्द्र चौहानअभिराज चौहानलोकेन्द्र चौहानपरमाल चौहानशिवाजी राजा चौहानप्रकरण में बीएनएस की धारा 223, 115(2), 296, 351(3), 132 और 3(5) लगाई गई हैं।तीन की गिरफ्तारीविवेचना के दौरान 16 नवंबर को पुलिस ने गजेन्द्र चौहान, दीपेन्द्र चौहान और अभिराज चौहान को गिरफ्तार किया। तीनों रिपौली के रहने वाले हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।


