बुआ के घर हुई चोरी, 5 महीने बाद यूपी पुलिस पहुंची पंडोखर धाम की शरण में! बाबा ने बताया- तीन चोर हैं, जल्द पकड़े जाएंगे

दतिया – उत्तर प्रदेश में चोरी की एक घटना को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की बुआ के घर करीब पांच महीने पहले चोरी हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो मदद की आस लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पंडोखर धाम पहुंच गई।वायरल हो रहे वीडियो में पंडोखर सरकार के दरबार में चोरी की घटना को लेकर सवाल किया जा रहा है। इस दौरान पंडोखर बाबा कथित तौर पर चोरी की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कहते हुए दावा करते नजर आ रहे हैं कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।हालांकि, बाबा द्वारा बताए गए तीन आरोपियों के संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आने की जानकारी नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि पांच महीने पुरानी चोरी की इस वारदात का खुलासा कब तक हो पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here