जौरा। दुर्गापुरी कॉलोनी, अलापुर में सोमवार शाम हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना के मामले में अब दोनों पक्षों की ओर से जौरा थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने कट्टे से फायर करने और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। घटना में सलमा के गर्दन में गोली लगने से वह घायल हुई थी, जिसे उपचार के लिए मुरैना अस्पताल रेफर किया गया था।पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे दुर्गापुरी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी होने की बात सामने आई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पहले पक्ष से पप्पू पुत्र जुम्मन खान (55), निवासी आजाद नगर, दुर्गापुरी कॉलोनी, अलापुर ने विष्णु, रवि, दीपक, सतीश, विजय और सोनू, सभी जाती खटीक निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी के खिलाफ मारपीट और कट्टे से फायर करने के आरोप में मामला दर्ज कराया।@highlightवहीं दूसरे पक्ष से विजय पुत्र गंगाराम खटीक (28), निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, अलापुर ने पप्पू खान, सुभान खान, इकराम, इमरान और शमशाद के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रकरणों को जांच में लिया है। गोलीबारी में महिला के घायल होने के कारण मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


