पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही ,करीब 3 लाख रुपये की कीमत का 3 हजार लीटर लहान नष्ट किया।

गुना। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गुना पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए नशा माफियाओं, तस्करों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में बड़ी मात्रा में करीब 3 हजार लीटर लहान, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भट्टियां और अन्य सामग्री बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।

दरअसल, धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में लंबे समय से अवैध शराब निर्माण की गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। जानकारी के अनुसार, गांव में पारदी समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध शराब तैयार किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इन सूचनाओं को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी और कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 नवंबर 2026 को धरनावदा थाना पुलिस, राघौगढ़ थाना पुलिस, विजयपुर थाना पुलिस, झागर चौकी पुलिस तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने ग्राम मुरादपुर में दबिश दी। संयुक्त टीमों ने गांव में संचालित पारदियों के डेरों के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कई स्थानों पर अवैध शराब निर्माण से जुड़ी सामग्री मिली।सर्चिंग के दौरान छोटे-बड़े कई ड्रमों में तथा जमीन के भीतर गड्ढे खोदकर छिपाकर रखा गया करीब 3 हजार लीटर लहान बरामद किया गया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली भट्टियां और अन्य उपकरण एवं सामग्री भी मिली।

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के लहान का विधिवत नष्टीकरण किया। इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों और अन्य सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया।गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें अवैध शराब के संभावित ठिकानों पर निगरानी रख रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here