Bigg Boss 12 Contestant Srishty Rode Shares Bold Photos And Video After Breakup With Manish Naggdev | मनीष नागदेव से ब्रेकअप के बाद बोल्ड हुई सृष्टि रोड, Viral हुई Photos-Videos

मनीष नागदेव से ब्रेकअप के बाद बोल्ड हुई सृष्टि रोड, Viral हुई Photos-Videos



कलर्स के रियलिटी शो ब‍िग बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट सृष्टि रोड और उनके बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के ब्रेकअप की खबरों ने पिछले दिनों सुर्खियां बना दी. दोनों के ब्रेकअप की खबर तब तेज हो गई जब हाल ही में सृष्टि रोड के बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर द‍िया है. हालांकि सृष्टि के इंस्टाग्राम पर मनीष संग कई तस्वीरें मौजूद हैं. इसके पीछे वजह रोह‍ित सुचांती को माना जा रहा है.

वहीं हाल ही में मनीष ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर पर मुहर लगा दी थी. मनीष ने बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए बताया था कि इसके पीछे कोई तीसरा इंसान नहीं है. मनीष का कहना है कि, ‘मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हमारे बीच कुछ चीजों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी.

वहीं रोहित ने कहा था कि, ‘हमारा रिश्ता किसी तीसरे शख्स की वजह से नहीं टूटा है. आप जो खबरें पढ़ रहे है वह गलत है. इस ब्रेकअप के पीछे रोहित सुचांती के साथ-साथ किसी भी लड़की या लड़के का कोई हाथ नहीं है. वहीं रोहित ने भी सृष्टि और मनीष के ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ”आपने बिग बॉस शो देखा होगा. क्या आपको कभी ऐसा लगा कि मैंने अपनी हदें पार कीं. सृष्टि और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. जहां तक उनकी पर्सनल लाइफ की बात है, ये उनका फैसला है वो क्या चाहती हैं. वे एक सेंसिबल और स्मार्ट गर्ल हैं.”

वहीं रोहित ने सृष्टि के साथ अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. रोहित कहते हैं कि सृष्टि ने उन्हें अपने और मनीष के बीच हुए विवाद के बारे में कुछ नहीं बताया है. बिग बॉस के बाद वे सिर्फ एक ही बार मिले हैं. वो भी न्यू ईयर पार्टी में.

अब एक बार फिर से सृष्टि अपने हॉट एंड बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में हैं।
लगता है जैसे सृष्टि पर ब्रेकअप का जरा भी असर नहीं हुआ है या फिर वो इस गम को मिटाने का ये तरीका अपना चुकी हैं। फिलहाल आप भी देखिये सृष्टि का ये बोल्ड अवतार।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here