Chhattisgarh News In Hindi : Janjgir Panchayat; Leader and Officer Confronted Chhattisgarh Janjgir district | स्वागत ना करने से नाराज हुई जिला पंचायत सदस्य, फूल लेकर मिन्नत करते रहे अधिकारी

  • जिला पंचायत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कैमरे में कैद हुई अफसर और नेता के बीच खींचतान 
  • कांग्रेस के नेताओं ने चूक से अवगत कराया तो लिया नाम, अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी जताई नाराजगी 

Dainik Bhaskar

Feb 25, 2020, 12:30 PM IST

जांजगीर. जिला पंचायत के नए सदस्यों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों का जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया जा रहा था। सदस्यों के स्वागत के दौरान क्षेत्र क्रमांक 14 की सदस्य  जयाकांता राठौर का नाम संचालक नहीं ले पाए। उनका स्वागत किए बगैर अन्य नेताओं का स्वागत शुरू करा दिया गया। कांग्रेस के नेताओं ने इस पर संचालक को टोका, तो उनका नाम स्वागत के लिए पुकारा गया। पंचायत के उप  संचालक अभिमन्यु साहू उनका स्वागत करने के लिए बुके लेकर उनके सामने खड़े रहे, लेकिन जयकांता ने अधिकारी से फूल लेने से इंकार कर दिया। अधिकारी व कांग्रेस के लोग मनाते रहे किंतु वे नहीं मानीं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ का आयोजन सभाकक्ष में किया गया था। सीईओ तीर्थराज अग्रवाल ने पहले अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा को शपथ दिलाई। इसके बाद उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली।फिर सभी सदस्यों को सीईओ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से शपथ दिलाई। कांग्रेस के नेता और सदस्यों के फालोअर भी बड़ी संख्या में शपथ ग्रहण का साक्षी बनने के लिए पहुंचे थे।  सभा कक्ष की कुर्सियां भर गई थीं। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  रश्मि गबेल जब हॉल में गईं तो उनके लिए कुर्सी नहीं थी, न ही किसी ने अपने नेता के लिए कुर्सी छोड़ी, इसलिए वे हॉल से बाहर आ गईं। बाद में कुछ नेताओं ने उनके लिए कुर्सी छोड़ी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here