Diya Aur Baati Hum Fame Deepika Singh Body Transformation Photos Going Viral | ‘दीया और बाती हम’ फेम Deepika Singh ने प्रेगनेंसी के बाद हॉट अवतार से किया सबको हैरान

'दीया और बाती हम' फेम Deepika Singh ने प्रेगनेंसी के बाद हॉट अवतार से किया सबको हैरान



स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक रहे ‘दिया और बाती हम’ की आईपीएस संध्या राठी के किरदार से हर घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह एक बार फिर खबरों में हैं. दो साल पहले इस सीरियल के ऑफएयर होने के बाद से ही दीपिका छोटे पर्दे से दूर हैं. प्रेगनेंसी के बाद टीवी से कुछ दिनों का दीपिका ने ब्रेक ले लिया था. हमने आपको उनके उनके घर में नन्हे मेहमान आने की खुशखबरी भी दी थी जिसका नाम दीपिका ने सोहम रखा है.

अब दीपिका सिंह प्रेगनेंसी के बाद अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, बेटे सोहम के जन्म के बाद दीपिका का काफी वजन बढ़ गया था लेकिन दीपिका ने जिम और योग कर जबरदस्त ट्रांसफर्मेशन किया है जो हैरान कर देने वाला है. वो पहले से भी ज्यादा फिट और ग्लोइंग लग रही हैं. दीपिका ने अपने बदले हुए अवतार के कई फोटोज को शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रही है.


दीपिका ने योग और जिम के अलावा अपनी डाइट पर भी खास ध्यान दिया है जिसकी मदद से उनका वजन कम हुआ है और वो अब जबरदस्त शेप में नजर आ रही हैं जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दीपिका को डांस भी बेहद पसंद है जिसकी मदद से भी उनका वजन काफी कम हुआ है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here