निर्भया केस: दोषी पवन ने दाखिल की क्यूरेटिव याचिका, सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग – Nirbhaya case convict pawan gupta curative petition supreme court life imprisonment

  • दोषी पवन गुप्ता ने दाखिल की क्यूरेटिव याचिका
  • फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग

निर्भया केस के दोषियों की फांसी में लगातार देरी देखने को मिल रही है. वहीं अब दोषी पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की है. इस याचिका में पवन गुप्ता ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की है.

क्या है निर्भया गैंगरेप केस?

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 16 दिसंबर, 2012 की रात 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा निर्भया के साथ चलती बस में बर्बर तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस जघन्य घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए सरकार सिंगापुर ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

इस घटना में दोषियों ने पीड़िता के प्राइवेट में रॉड तक डाल दी थी. इस भयावह घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे. इस घटना की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई थी. वहीं निर्भया के एक दोषी राम सिंह ने केस की सुनवाई के दौरान ही खुदकुशी कर ली थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here