Barun Sobti And Sanaya Irani Starrer Serial Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon Is Going To On Air On Star Plusand Hot Star From Today | Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon : बरुन सोबती-सनाया ईरानी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, आज से शुरू हुआ शो

Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon : बरुन सोबती-सनाया ईरानी के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, आज से शुरू हुआ शो




स्टार प्लस पर प्रसारित हुए बरुन सोबती और सनाया ईरानी स्टारर सुपरहिट सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. इस सीरियल को 6 साल पहले लॉन्च किया गया था और शो को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. शो के खत्म होने के फैसले से दर्शक काफी दुखी हो गए थे और तभी से लगातार शो को फिर से शुरू किये जाने की डिमांड उठती रही थी. सनाया ईरानी और बरुन सोबती की शानदार जोड़ी को आज भी टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ी कहा जाता है और दोनों ने अपनी कमाल की केमिस्ट्री के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी अमित छाप छोड़ दी थी. अब स्टार प्लस ने चैनल ने दर्शकों की भरी डिमांड पर इस शो को फिर से ऑन एयर करने का फैसला लिया है. आज शाम 4 बजे से बरुन सोबती और सनाया ईरानी स्टारर सुपरहिट सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ स्टार प्लस पर प्रसारित किया जायेगा. ना सिर्फ स्टार प्लस बल्कि स्टार के डिजिटल प्लेटफार्म हॉटस्टार पर भी शो को आप देख सकते हैं.

शो के प्रोमो सामने आ चुके हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here