Varun Dhawan Will Come Up For Another New Film With Director Anand L Rai Street Dancer Remo Dsouza Shraddha Kapoor | ‘स्ट्रीट डांसर’ के बाद अब इस बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं वरुण धवन

‘स्ट्रीट डांसर’ के बाद अब इस बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने वाले हैं वरुण धवन



वरुण धवन के सितारे इन दिनों काफी बुलंद चल रहे हैं. वरुण की अब तक एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है. इन दिनों वरुण अपनी अगली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं. लेकिन एक और बड़ी खबर वरुण से जुड़ी हुई सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद वरुण के फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

एक नई फिल्म में आएंगे नजर

रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ के बाद वरुण धवन एक और फिल्म करने जा रहे हैं. अगर फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन बहुत जल्द ही डायरेक्टर आनंद एल रॉय के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं. दोनों ने हाल ही में एक प्रोजेक्ट को लेकर मिटिंग की है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.

स्ट्रीट डांसर की कर रहे हैं शूटिंग

आपको बता दें कि, इन दिनों वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग लंदन में कर रहे हैं. इन दिनों फिल्म का दूसरा शेड्यूल चल रहा है. इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी. प्रभुदेवा भी इस फिल्म में एक बार फिर नजर आने वाले हैं. साथ ही नोरा फतेही और शक्ति मोहन भी इस फिल्म में नजर आएंगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here