Prime Ministers New Look On The Instagram Goes Viral Said I Remember The Martyrs | प्रधानमंत्री का नया लुक इंस्टाग्राम पर वायरल, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा हूं

प्रधानमंत्री का नया लुक इंस्टाग्राम पर वायरल, कहा- स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा हूं



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम पोर्ट ब्लेयर पहुंचे. वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी के कपड़े पहनने का अंदाज खास लोकप्रिय है, लेकिन इस बार पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें उन्होंने मुंडू (साउथ इंडिया का सांस्कृतिक परिधान) पहना हुआ है.

पीएम ने अपने नए लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ‘सुंदर पोर्ट ब्लेयर में एक सुबह… एक प्रारंभिक सूर्योदय और पारंपरिक पोशाक. हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बहादुर नायकों के बारे में सोच रहा हूं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन दे दिया.’

इसके साथ ही यह तस्वीर इंस्टाग्राम यूजर्स को बेहद पसंद आ रही है. लोग इस क्लिक के लिए फोटोग्राफर का शुक्रिया भी कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2004 में आई सुनामी में मारे गए लोगों को कार निकोबार स्थित स्मारक में पुष्प अर्पित की.

शनिवार शाम अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह पहुंचे मोदी यहां जनजातियों के मुखिया से मुलाकात करेंगे और कार निकोबार स्थित बीजेआर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद दिन में वह राजभवन में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे और साउथ प्वाइंट सीशोर पर झंडा फहराएंगे.

मोदी पोर्ट ब्लेयर स्थित सेल्यूलर जेल का दौरा कर नेताजी सुभाष चंद्र बास को श्रद्धांजलि देंगे. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के द्वीप की यात्रा करने और पोर्ट ब्लेयर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का 75 वां साल चल रहा है.

नेताजी स्टेडियम में प्रधानमंत्री डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. वह द्वीप के लिए नवोन्मेष और स्टार्ट अप नीति भी जारी करेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here