Bigg Boss 12 Update Shreesanth Karanvir Bohra Deepak Thakur Romil Choudhary And Dipika Kakar Gets Emotional After Watching Their Journey In House | Bigg Boss 12 : फिनाले में पहुंचकर करणवीर, दीपक, श्रीसंथ, दीपिका और रोमिल की आंखों के सामने आये कुछ ऐसे मंजर, हो गए सभी इमोशनल

Bigg Boss 12 : फिनाले में पहुंचकर करणवीर, दीपक, श्रीसंथ, दीपिका और रोमिल की आंखों के सामने आये कुछ ऐसे मंजर, हो गए सभी इमोशनल



कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटे का वक्त बाकी है. बिग बॉस हाउस में अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स दीपक ठाकुर, श्रीसंत, दीपिका, रोमिल और करणवीर के बीच शो जीतने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अब फिनाले से कुछ वक्त पहले ‘बिग बॉस’ ने पांचों कंटेस्टेंट्स को घर में उनके सफर की एक झलक वीडियो के जरिये दिखाया. अपने अपने बिग बॉस सफर को देखने के बाद कंटेस्टेंट्स बेहद इमोशनल हो गए. सभी की आंखों से आंसू निकल गए.

आपको बता दें कि कल रात 9 बजे से बिग बॉस का फिनाले कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा. शो के शुरुआत में सभी कंटेस्टेंट्स डांस परफॉरमेंस देंगे.बिग बॉस 12 के सफर की शुरआत 12 कंटेस्टेंट्स से हुई थी इसके बाद तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी शो में एंट्री हुई थी. लेकिन विजेता की ट्रॉफी की इस आखिरी दौड़ में रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, श्रीसंत और करणवीर बोहरा टॉप 5 कंटेस्टेंट बने हैं. ऐसे में ये खिताब इन पांचों में से किसे मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here