खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण को नक्सलियों ने मार डाला, बेटे की भी कर चुके है हत्या, Naxalites killed the villager who took care of the farm son is also murdered | chhattisgarh – News in Hindi

खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण को नक्सलियों ने मार डाला, बेटे की भी कर चुके है हत्या

झीरम घाटी नक्सली हत्याकांड में 29 लोग मारे गए थे. (File Photo)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच नक्सलियों (Naxali) ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच नक्सलियों (Naxali) ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या (Murder) कर दी है. हत्या के बाद खुद ग्रामीण के घर आकर नक्सलियों ने हत्या करने की खबर दी. सूचना मिलते ही घरवालों के होश उड़ गए. फौरन ग्रामीण के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. एडिशनल एसपी जीएन बघेल ने नक्सलियों द्वारा हत्या करने की पुष्टी की है. औंधी थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

खेत में काम करने गया था ग्रामीण

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ग्राम पटेल की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि डोडके का रहने वाला कोतलू राम सलामे रविवार रात अपने घर से खेत की रखवाली के लिए निकला था. खेत में बने एक झोपड़ी में सो रहा था. देर रात कुछ नक्सली वहां पहुंचे और निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली खुद ग्रामीण के घर पहुंचे और हत्या की बात कही. फिर घबराए परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कहा जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर का आरोप लगाते हुए ग्रामीण की हत्या की है.बेटे की भी हो चुकी है हत्या

बता दें कि साल 2017 में कोतलू राम के बेटे की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर का आरोप लगाते हुए युवक की हत्या की थी. अब दो साल बाद नक्सलियों ने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

PM नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, दी ऐसी सलाह 

महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए राजनांदगांव से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 11:38 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here