COVID-19: रायपुर में ट्रैफिक का ग्रीन सिग्नल बता रहा है कि हालात अब नियं​त्रण में है! | raipur – News in Hindi

COVID-19: रायपुर में ट्रैफिक का ग्रीन सिग्नल संकते है कि हालात अब ठीक हैं!

रायपुर में 24 अप्रैल से ट्रैफिक सिग्नल फिर से खोल दिए गए हैं.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का सन्नाटा टूटता हुआ दिखाई दे रहा है. रायपुर में अप्रैल माह में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का सन्नाटा टूटता हुआ दिखाई दे रहा है. रायपुर में अप्रैल माह में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला. 20 अप्रैल से यहां लॉकडाउन में सशर्त ढील भी दे दी गई है. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान शहर भर में बंद किए गए तमाम ट्रैफिक सिग्नल फिर एक बार शुरू कर दिए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में रियायत देने के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने शहर के मुख्य चौक चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल फिर एक बार शुरू करने का फैसला लिया है.

रायपुर के जय स्तंभ चौक, शारदा चौक, शास्त्री चौक और फाफाडीह जैसे मुख्य इलाकों में गुरुवार को ट्रैफिक सिग्नल चालू किए गए हैं. ट्रैफिक सिग्नल पर लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस जवानों की तैनाती थी. हालांकि फिलहाल लॉकडाउन 3 मई तक लागू है. ऐसे में बेवजह घर से निकलने वालों को पुलिस वापस भेज रही है. लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा अनाज,कृषि से जुड़े उपकरण, खाद-बीज,गैस-सिलेंडल और पेट्रोल पंप खोलने की टाइमिंग को बढ़ाकर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक किया गया है। साथ ही सीमेंट, सरिया, प्लंम्बिंग, मिठाई, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और ऑप्टिकल की दुकानें सुबह 11 से 2 बजे तक खुल रही हैं.

छत्तीसगढ़ और कोरोना
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण कोविड-19 के 36 संक्रमित मरीज मिले है. इसमें से 28 ठीक हो चुके हैं. कुल 36 में से 28 मरीज कोरबा जिले, रायपुर से 5 और दुर्ग, राजनांदगांव व बिलासपुर से एक-एक मरीज मिले. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 9 हजार 220 संदिग्धों की जांच की गई है. इनमें से 8 हजार 296 संदिग्धों का परिणाम नेगेटिव रहा. कुल 36 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए और 888 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है. अब 35 हजार 666 व्यक्ति होम क्वारेंटीन में हैं. पहले करीब 80 हजार को होम क्वारंटाइन किया गया था. इसमें विदेश से आए करीब 23 सौ, तब्लीगी जमात के 108, अन्य प्रभावित राज्यों से आए करीब 55 हजार लोग शामिल थे.ये भी पढ़ें:
छत्‍तीसगढ़: धड़कन न मिलने पर डॉक्टर ने अचानक कराई डिलीवरी, पैदा हुआ 2 सिर वाला बच्चा

लॉकडाउन में घर बुलाकर नाबालिग से करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 23, 2020, 12:12 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here