सरकार की योजना का लाभ बच्चों को मिल रहा है. (Demo Pic)
शिक्षा विभाग (Education Department) की महत्वकांक्षी योजना ‘पढ़ाई तुंहर दुआर’’ योजना के तहत मुंगेली जिले में भी ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत हो गई है.
हर विकासखण्ड में विकास खण्ड प्रभारी अधिकारी और विकासखण्ड नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘‘पढ़ाई तुंहर दुआर’’ योजना के अंतर्गत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थी अपने घरों में बैठकर एंड्राइड फोन और सामान्य फोन के द्वारा विभिन्न विषयों के शैक्षणिक सामग्रियों को ऑडियो, वीडियों के रूप में देख और सुन सकेंगे. साथ ही चार स्तर पर ऑनलाइन कक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी है.
पढ़ाई का नहीं होता नुकसानपहले स्तर पर राज्य स्तर से उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अध्यापन, दूसरे स्तर पर एससीईआरटी के विषय विशेषज्ञों ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं. इसी प्रकार जिला स्तर पर डाइट के द्वारा चिन्हित उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा आनलाइन कक्षाएं और आडियो सामग्री तैयार किया जाएगा. विकासखण्ड, संकुल तथा स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करके शिक्षकों द्वारा कक्षा लिया जा रहा है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विषय विशेषज्ञों द्वारा वेब पोर्टल में ऑडियो, वीडियो, नोट्स और असाइनमेंट भी अपलोड किया जा रहा है, ताकि लाॅकडाउन जैसे इस कठिन स्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई में नुकसान ना हो.
उन्होंने बताया कि पोर्टल में शिक्षकों द्वारा घर बैठे गृह कार्य देकर जांचने तक की सुविधा दी गई है. कोविड-19 जैसी गंभीर समस्याओं में भी छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा ना आए, इस उद्देश्य से इस वेब पोर्टल में वर्चुअल क्लास का भी निर्माण किया गया . इसमें स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी वर्चुअल कक्षाओं के द्वारा विषय की पढ़ाई करते हैं. यह योजना न केवल लाॅकडाउन की स्थिति में ही चलेगी, वरन स्कूलों के खुलने के बाद भी एक-दूसरे के पूरक बनकर कार्य करेंगे ताकि इस योजना का लाभ मुंगेली जिले के सभी स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा लिया जा सके.
ऐसे कराना होगा पंजीयन
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 23, 2020, 9:42 PM IST


