मास्क बांटते जवान.
Fight Against Coronavirus: छत्तीसगढ़ में कोरोना वारियर की अहम जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस के जवानों का भी COVID-19 टेस्ट किया जाएगा.
डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं. इसमें कहा गया है कि जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर आवश्यकतानुसार थोड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों के कोरोना टेस्ट करवा लिए जाएं. इसका विशेष ध्यान रखा जाय कि एक साथ सभी के टेस्ट करवाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी संख्या में टेस्ट करवाए जाएं.
इसलिए दिए निर्देश
दरअसल, कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर लॉकडाउन और पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात जवान कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. कुछ जगहों पर कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उनकी मौत हो गई है. इसलिए प्रदेश के डीजीपी ने एहतियातन कदम उठाते हुए इस तरह के निर्देश दिए हैं. अभी कुछ दिन दिन पहले ही खुद डीजीपी ने अपने पुलिस जवानो को एन-95 मास्क बांटा था. बता दें कि हाल ही में रायपुर एम्स के एक नर्सिंग स्टाफ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.ये भी पढ़ें:
Lockdown: शुरू हुए मनरेगा के काम, महासमुंद में 1 लाख 63 हजार मजदूरों को काम का दावा
Lockdown 2.0: ‘मजदूर हूं… लेकिन रोटी ही नहीं परिवार से भी प्यार है साहब’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 27, 2020, 9:13 AM IST


