अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) रविवार को अपने काम-काज और रूस की जांच कवरेज को लेकर अमेरिकी समाचार मीडिया पर जमकर बरसे. उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली. ट्रंप ने कहा कि वह सुबह से देर रात तक काम करते हैं और इतने महीनों में उन्होंने व्हाइट हाउस (White House) को भी नहीं छोड़ा है.
अपने ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें ‘सबसे मेहनती राष्ट्रपति’ कहते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि देश के इतिहास में किसी भी अन्य राष्ट्रपति की तुलना में अपने पहले कार्यकाल में संभवतः उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया है.
ट्रंप ने ट्वीट करके कहा- ‘जो लोग मुझे जानते हैं और हमारे देश के इतिहास को जानते हैं, वे कहते हैं कि मैं इतिहास का सबसे मेहनती राष्ट्रपति हूं. मुझे इस बारे में तो पता नहीं, लेकिन मैं एक मेहनती व्यक्ति हूं और शायद इतिहास के किसी भी राष्ट्रपति की तुलना में अपने शुरुआती साढ़े तीन सालों में मैंने सबसे ज्यादा काम किया है. मुझे फर्जी खबरों से नफरत है!’
The people that know me and know the history of our Country say that I am the hardest working President in history. I don’t know about that, but I am a hard worker and have probably gotten more done in the first 3 1/2 years than any President in history. The Fake News hates it!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 26, 2020
दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने कहा- ‘मैं सुबह से लेकर देर रात तक काम करता हूं, व्यापार सौदों, सैन्य पुनर्निर्माण जैसे कामों के लिए कई महीनों से मैं व्हाइट हाउस से बाहर भी नहीं गया (सिवाय जहाज के अस्पताल लॉन्च के) और फिर मैंने असफल NYTimes में अपने काम-काज के बारे में एक कहानी पढ़ी.’
I work from early in the morning until late at night, haven’t left the White House in many months (except to launch Hospital Ship Comfort) in order to take care of Trade Deals, Military Rebuilding etc., and then I read a phony story in the failing @nytimes about my work….
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 26, 2020
अमेरिकी मीडिया की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस घोर अन्याय को ठीक करने के लिए फर्जी समाचार संगठनों सहित सभी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए.
Does anybody get the meaning of what a so-called Noble (not Nobel) Prize is, especially as it pertains to Reporters and Journalists? Noble is defined as, “having or showing fine personal qualities or high moral principles and ideals.” Does sarcasm ever work?
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) April 26, 2020
ट्रंप ने ट्वीट किया कि- ‘रूस पर किए गए काम पर नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले रिपोर्टर, जो सभी पूरी तरह से गलत साबित हो गए हैं, क्या वो अपने पुरस्कार वापस करेंगे जिससे कि वो वास्तविक रिपोर्ट और पत्रकारों को दिए जा सकें जो कि सही हैं.’
उन्होंने आगे कहा कि ‘नोबल कमेटी एक्ट कब बनेगा? बेहतर हो कि जल्दी बने!’
LIVE TV


