नुसरत जहां अपने कपड़ों के सिलेक्शन को लेकर हमेशा क्लासी रहती हैं। इस बार भी उन्होंने इफ्तारी के लिए सूट चुना तो वह सुंदर, एलिगेंट और बेहद कंफर्टेबल क्लोद्स व लुक का था।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

ऐक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स से लॉकडाउन के बीच भी जुड़ी हुई हैं। वह इस दौरान की अपनी जिंदगी की झलक को तस्वीरों के रूप में सबके साथ साझा करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इफ्तारी करते हुए भी अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। इसमें नुसरत की सिंप्लिसिटी ऐंड ब्यूटी देखने लायक थी।
इंस्टाग्राम पिक्स में नुसरत लाइट येलो कलर का कॉटन का कुर्ता पहनी दिखाई दे रही हैं। इस कुर्ते पर लाइट कलर के थ्रेड की खूबसूरत चिकन एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती है, जो ऐक्ट्रेस के लुक की यूएसपी भी रही। नुसरत ने इसके साथ मैचिंग शिफॉन दुपट्टा सिर पर लिया हुआ था। वहीं उन्होंने पैरों में मैचिंग की जगह न्यूड कलर की लेगिंग्स पहनी थीं।
नुसरत जहां हाथ में सिर्फ एक चूड़ी और स्टोन रिंग्स पहनी हुई थीं। वहीं उन्होंने बालों के लुक को नैचरल रखते हुए खुला रखा था और मेकअप न के बराबर किया था। बिना मेकअप के भी इस अदाकारा की खूबसूरती तस्वीर में साफ देखी जा सकती है।
ऐश्वर्या राय का यह कुर्ता है गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस
… तो इसलिए हमें लगता है कि सभी लड़कियों को ट्राई करना चाहिए नुसरत जहां का यह स्टाइल
कॉटन का कुर्ता और लेगिंग्स ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि दोनों ही चीजें कंफर्ट के लिहाज से बेस्ट हैं। कॉटन को समर के लिए बेस्ट फैब्रिक माना जाता है। वहीं लेगिंग्स स्ट्रेचेबल होती हैं, जिससे मूवमेंट करने में आसानी होती है। इसमें लंबे समय तक भी बैठने पर स्किन इरिटेशन नहीं होता है। वैसे वर्क फ्रॉम होम के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसे दिनभर पहने रहने पर भी आपका कंफर्ट बना रहेगा।
साड़ी में नजर आती है नुसरत जहां की असली खूबसूरती
रेकमेंडेड खबरें
बिहार कोरोना: तेजी से बढ़ रहा सूबे में संक्रमण का ग्राफ, आंक..
बिहारः आज कोरोना वायरस के 30 मरीज हुए ठीक, कुल स्वस्थ मरीजों..
Hair Care Tips For Men : लड़के अपने बालों को काला करने के लिए..
पेनिट्रेशन के दौरान स्खलन हो जाता है, इस वजह से असंतुष्ट महस..
मानसिक रूप से होने वाले इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से कैसे उबरें?
GATE 2020: आईआईटी दिल्ली ने बदला इंटरव्यू का तरीका, जानें डी..
BS6 Nissan Kicks जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा सेगमेंट का सबसे पाव..
Huawei का नया फोल्डेबल फोन, कैमरा में होगा खास फीचर
Home Remedy : वर्क फ्रॉम होम के दौरान होने लगा है कमर दर्द, ..
इस यूनिवर्सिटी ने कोरोना से जंग में दिया योगदान, बनाया खास र..
चीन: जब चरम पर था Coronavirus तो सीक्रेट रिजॉर्ट चले गए थे द..
MP Coronavirus Update: मरीजों की संख्या 2560, अकेले इंदौर मे..
केंद्र के आदेश के बाद दिल्ली में फंसे मजदूरों को भेजने के लि..
साउथ अफ्रीका ने दिया था डि विलियर्स को कप्तानी का मौका, मिस्..
फंसे लोगों को लाने-ले जाने की अनुमति, 10 पॉइंट्स में समझें आ..
Source link

