छत्तीसगढ़ की 3 पंचायतों को मिलेगा नेशनल अवार्ड, अब नदियों को बचाने ये काम करेगी सरकार

छत्तीसगढ़ की 3 पंचायतों को मिलेगा नेशनल अवार्ड, अब नदियों को बचाने ये काम करेगी सरकार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पंचायतों को बधाई दी है. फाइल फोटो.

कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण (Covid-19) के खतरे और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए एक अच्छी खबर है.

रायपुर. कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण (Covid-19) के खतरे और लॉकडाउन (Lockdown) के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए एक अच्छी खबर है. भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना है. बच्चों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के कान्हाभैरा ग्राम पंचायत का चयन बाल मित्र पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है. इसके अलावा रायपुर और कांकेर जिले के एक-एक ग्राम पंचायतों को भी नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया है.

भारत सरकार द्वारा ग्रामसभा के प्रभावी आयोजन और इसके सशक्तिकरण के लिए रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बनचरोदा पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार से नवाजा जाएगा. इसके अलावा कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के भिलाई पंचायत को केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए चुना है.

सीएम ने कही ये बात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों को बधाई दी. उन्होंने कहा है कि पंचायतीराज संस्थाएं गांवों के सशक्तिकरण और ग्रामीणों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं. प्रदेश की पंचायतें अपने उत्कृष्ट कार्यों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं. भारत सरकार के मानकों पर खरे उतरकर तीन पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना इन गांवों के साथ ही प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है.नदियों को बचाने ये कवायद

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने कहा है कि वन विभाग को राजधानी रायपुर से बस्तर तक सड़क के दोनों ओर 300 किलोमीटर के पथ मार्ग में छायादार तथा फलदार वृक्षों के वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारियां की जाएं. इसी तरह प्रदेश की पांच नदियों शिवनाथ, खारून, इंद्रावती, हसदेव तथा अरपा नदियों के दोनों ओर तटों पर जहां पानी का कटाव हो रहा है, वहां सीमांकन कराकर एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कैम्पा अथवा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मद के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण भी सुनिश्चित किया जाए. नरवा (नाला) में जहां आवश्यक हो, वहां वृक्षारोपण किया जाए.

ये भी पढ़ें:
COVID-19: कोरोना से जंग में PPE किट को लेकर चिंता में क्यों हैं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री?

Lockdown: छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगे 3 हजार करोड़ रुपयों के कंस्ट्रक्शन वर्क, मिलेगा रोजगार!

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 3, 2020, 10:04 AM IST

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here