COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 और मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 11 ठीक हुए | raipur – News in Hindi

COVID-19: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 और मरीज डिस्चार्ज, 24 घंटे में 11 ठीक हुए

कोरोना के छह मरीजों को छुट्टी दे दी गई है. (प्रतीकात्मक फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के खतरे के बीच एक अच्छी खबर है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के खतरे के बीच एक अच्छी खबर है. प्रदेश में कोविड-19 के 6 मरीजों को रविवार की दोपहर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रायपुर एम्स (Raipur AIIMS) प्रबंधन ने इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है. इनमें सभी पुरुष हैं. इन सभी मरीजों में संक्रमण की पुष्टि दुर्ग जिले में हुई थी. इसके बाद इन्हें इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था.  जहां उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है.

रायपुर एम्स ने रविवार को एक ट्वीट कर लिखा- दुर्ग से मिले कोविड-19 के 6 पुरुष रोगियों को रविवार को एम्स रायपुर द्वारा छुट्टी दे दी गई है. लगातार इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है. वर्तमान में एम्स रायपुर में कोविड-19 के 10 एक्टिव केस हैं. सभी सभी स्थिर हालत में हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 मरीज ठीक हो चुके हैं. मरीजों के ठीक होने का सिलसिला लागातार जारी है. 5 मरीजों को शनिवार की शाम को छुट्टी दी गई थी.

14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह
रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नारगरकर का कहना है कि कोविड-19 के जिन भी मरीजों को छुट्टी दी जा रही है, उनको सलाह है कि वे 14 दिन के होम क्वारंटाइन में ही रहें. बता दें कि अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में 10 है. इनमें रायपुर से 1, सूरजपुर से 4, दुर्ग से 2 और कवर्धा से 3 है. प्रदेश में अब तक कोविड-19 के 59 मरीज मिले हैं. इनमें से 49 को डिस्चार्ज किया जा चुका है. प्रदेश में अब तक 24 हजार से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:
छत्‍तीसगढ़: पति से झगड़ा के बाद फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई ग्वालियर, लॉकडाउन में फंसी तो.. 

4 ट्रेनों में होगी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हेल्प लाइन नंबर भी जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 10, 2020, 2:59 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here