Auto rickshaw driver kills pregnant wife in delhi – दिल्‍ली: रोजाना के झगड़ों से तंग आकर ऑटो ड्राइवर ने गर्भवती पत्‍नी की हत्‍या की, थाने जाकर किया सरेंडर

दिल्‍ली: रोजाना के झगड़ों से तंग आकर ऑटो ड्राइवर ने गर्भवती पत्‍नी की हत्‍या की, थाने जाकर किया सरेंडर

रोजाना होने वाले झगड़े को हत्‍या की वजह माना जा रहा है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में बीती रात एक शख्स ने आपसी झगड़े में पांच माह की गर्भवती पत्नी (Pregnant wife) की हत्या कर दी. पति-पत्‍नी के बीच रोजाना होने वाले झगड़े को हत्‍या की वजह माना जा रहा है. हत्‍या करने के बाद इस शख्‍स ने अंबेडकर नगर थाने में सरेंडर कर दिया. दक्षिणी दिल्ली के DCP अतुल ठाकुर के मुताबिक, बीती रात 12:30 बजे के आसपास विजय नाम का शख्स अम्बेडकर नगर पुलिस थाने पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.

यह भी पढ़ें

उसकी यह बात सुनकर  थाने में मौजूद पुलिसकर्मी  हैरान रह गए. विजय को तुरंत उसे दक्षिणपुरी घर ले जाया गया, जहां से उसकी पत्नी हेमलता का शव बरामद हुआ.गला घोंटकर हेमलता की हत्या की गई थी. दोनों का करीब डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था

आरोपी विजय ने बताया कि वह ऑटो (Auto rickshaw driver) चलाता है. उसका पत्‍नी से लगातार झगड़ा होता था जिससे तंग आकर उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक हेमलता 5 महीने की गर्भवती थी. 28 साल की हेमलता के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है.हत्या का केस दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here