लॉकडाउन में दिल्ली से आज बिलासपुर पहुंचेगी राजधानी एक्सप्रेस, 14 को वापस जाएगी, देखें- टाइम टेबल Rajdhani Express to reach Bilaspur from Delhi in lockdown today, will return on 14, see- time table | raipur – News in Hindi

लॉकडाउन में दिल्ली से आज बिलासपुर पहुंचेगी राजधानी एक्सप्रेस, 14 को वापस जाएगी, देखें- टाइम टेबल

राजधानी एक्सप्रेस 14 मई को वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी. सांकेतिक फोटो.

कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) में पहली बार राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहुंचेगी.

रायपुर. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (Lockdown) में पहली बार राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पहुंचेगी. नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार 02442/02441 नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा दा गयी है, जिसमें नई दिल्ली से 12 मई को ट्रेन निकल चुकी है और बिलासपुर से 14 मई को रवाना होगी. इस ट्रेन में 01 एसी फस्ट, 05 एसी द्वितीय, 11 एसी तृतीय एवं 02 पावरकार सहित कुल 19 कोच उपलब्ध रहेंगे.

नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार है. 02442 नई दिल्ली- बिलासपुर राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन दिनाक 12 मई को नई दिल्ली 16.00 बजे रवाना होकर झांसी 20.55 बजे पहुचकर, 21.00 बजे रवाना, भोपाल 00.15 बजे पहुचकर 00.25 बजे रवाना, नागपुर 06.10 बजे पहुचकर 06.15 बजे रवाना, रायपुर 10.20 बजे पहुचंकर 10.25 बजे रवाना होकर बिलासपुर 12.00 बजे पहुचेगी.

14 मई को होगी वापसी
इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी दिनाक 14 मई को 02441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 14.40 बजे रवाना हेकर रायपुर 16.10 बजे पहुचकर 16.15 बजे रवाना, नागपुर 20.55 बजे पहुचकर 21.15 बजे रवाना, भोपाल 02.25 बजे पहुचकर 02.35 बजे रवाना, झांसी 05.50 बजे पहुचकर 06.00बजे रवाना होकर नई दिल्ली 10.55 बजे पहुचेगी. रायपुर रेलवे स्टेशन के निदेशक बीव्हीटी राव ने बताया कि स्टेशन में यात्रियों की स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. स्क्रिनिंग के बाद ही यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाने दिया जाएगा. इसको लेकर रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है. सभी यात्रियों की स्क्रनिंग की जाएगी. इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बता दें कि लॉकडाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के छत्तीसगढ़ आने का सिलसिला तीन दिन पहले शुरू हुआ था. अब आज राजधानी एक्सप्रेस आम यात्रियों को लेकर पहुंचेगी.ये भी पढ़ें:

CM भूपेश बघेल ने लिखा- ‘ट्रेन और हवाई सेवाएं शुरू करने से पहले राज्यों को विश्वास में लें, नहीं तो..’

बदइंतजामी से परेशान मजदूर बाड़ा कूद क्वारंटाइन सेंटर से भागे, पीछे-पीछे भागा केयर टेकर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 13, 2020, 8:39 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here