कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच अच्छी खबर, करीब 40% मरीज हुए ठीक, महज 3% की गई जान – Coronavirus india update total positive cases recovery rate death toll

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है, लेकिन इस बीच अच्छी खबर है कि अब तक 39 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. यानी रिकवरी रेट करीब 40 फीसदी तक जा पहुंचा है. वहीं, मृत्यु दर भी काफी कम है. अब तक 3 हजार लोगों की मौत हुई है, यानि महज 3 फीसदी लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं.

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 1 लाख 1 हजार 139 है. इसमें से 39 हजार 174 मरीज ठीक हो चुके हैं, यानी अब तक करीब 40 फीसदी मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं. वहीं, अब तक 3 हजार 163 लोगों की मौत हो चुकी है, यानी 3 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से जान गंवा चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here